{"_id":"052b988303ea41c49999e40df5c4e2f7","slug":"inter-three-robbers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अंतर्राज्यीय तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्राज्यीय तीन लुटेरे गिरफ्तार
ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कटेरा की नई बस्ती कचनेव में हमलाकर लूट करने वाले तीन अंतर्राज्यीय लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे, छह कारतूस व लूट के करीब पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं।
एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि रविवार को स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह व बड़ागांव थानाध्यक्ष संजय यादव दौन रोड पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लुटेरों का गैंग बड़ागांव ब्लाक में है, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके तीन बदमाशों को दबोच लिया।
गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम उमेश बरार पुत्र राम किशन बरार, पुष्पेंद्र पाल पुत्र सियाराम पाल निवासीगण महाराणा प्रताप नगर नवाबाद व सुनील कुशवाहा पुत्र राम सेवक कुशवाहा निवासी गांव बहेरा थाना टेहरका मप्र. बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचा, छह कारतूस व 5160 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि यह रुपये व बाइक लूट की है। इन्हीं बदमाशों ने 10 दिसंबर को कटेरा थानांतर्गत दुरखुरु निवासी मनप्यारे व उनके रिश्तेदारों से रेलवे क्रासिंग से आगे बंगरा - कटेरा रोड नई बस्ती के सामने फायरिंग व तमंचे की बटों से हमला कर15500 रुपये लूट लिये थे।
गिरफ्तार बदमाशों ने मध्यप्रदेश के टेहरका, सेंदरी, जतारा आदि जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम देना भी कबूल किया है। इस सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।