{"_id":"6ad261267da6eb90b407e00c","slug":"accountant-injured-in-accident-dies-during-treatment-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82891-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हादसे में घायल अकाउंटेंट की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हादसे में घायल अकाउंटेंट की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मलेरना रोड बाईपास के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सड़क हादसे में घायल अकाउंटेंट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीकरी स्थित एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट की बाइक को बृहस्पतिवार को मलेरना रोड बाईपास के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में तिगांव निवासी प्रदीप ने बताया कि उनके 55 वर्षीय पिता महेश कुमार सीकरी स्थित एक निजी कंपनी में बतौर अकाउंटेंट काम करते थे। हादसे के बाद राहगीरों ने उनके पिता के मोबाइल से ही परिजनों को सूचना दी और उन्हें तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल, सेक्टर-8 फरीदाबाद लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक के बेटे की लिखित शिकायत पर अज्ञात वाहन और उसके चालक के प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।