फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stabbed in the abdomen for serving cold roti; FIR registered 11 days later

Faridabad News: ठंडी रोटी देने पर पेट में चाकू मारा, 11 दिन बाद प्राथमिकी

Fri, 16 Oct 2026 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Stabbed in the abdomen for serving cold roti; FIR registered 11 days later
मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ठंडी रोटी देने पर हुए विवाद में युवक के पेट में चाकू मारने और बीच-बचाव करने आए उसके भाई पर गर्म सब्जी डालने के आरोप में मुजेसर थाना पुलिस ने 11 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है। घटना चार अक्तूबर की है, जबकि प्राथमिकी 15 अक्तूबर को दर्ज हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों घायलों का घटना वाली रात मेडिकल कराया गया था। अनवर की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


जीवन नगर गौच्छी निवासी अनवर ने शिकायत में बताया कि चार अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे वह सोहना रोड स्थित एक होटल से रोटी लेने गया था। रोटी ठंडी होने की शिकायत करने पर होटल संचालक काशिम, मोहसिन, आसिफ और अन्य कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की और मोहसिन ने होटल के अंदर से चाकू लाकर उसके पेट में मार दिया। अनवर ने गले से सोने की चेन छीनने का आरोप भी लगाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 15 अक्तूबर को काशिम, मोहसिन, आसिफ व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed