फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the offline world online crime

ऑनलाइन जगत में ऑफलाइन अपराध

Tue, 13 Dec 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
 In the offline world online crime
computer, jhansi news - फोटो : demo
बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध और हिंसा आज ऑफलाइन रूप में ऑनलाइन जगत में नया रूप ले रहे हैं। इनका बच्चों पर व्यापक असर पड़ रहा है। बिना नाम के या किसी अन्य नाम के साथ ऑनलाइन आने की क्षमता विकृत प्रवृत्ति वाले लोगों को आपराधिक कृत्यों में सक्षम बनाती है। यूनिसेफ ने चाइल्ड ऑनलाइन प्रोटेक्शन पर जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही है। 
विज्ञापन


यूनिसेफ की रिपोर्ट इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बच्चों के सामने आने वाले ऑनलाइन जोखिमों पर रोशनी डालती है। डिजीटल प्रौद्योगिकी बच्चों को सीखने, खेलने, समाजीकरण और मनोरंजन के लिए कई साधन उपलब्ध कराती है। सबसे अहम बात यह है कि आईसीटी और सोशल मीडिया बच्चों को डिजीटल नागरिकता के जरिए सक्रिय भागीदारी व सशक्तीकरण के मौके देता है। डिजीटल साक्षरता व ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों की कमी से बच्चों के साथ ऑनलाइन अपराध, उत्पीड़न व शोषण की संभावना कई गुना ज्यादा होती है। बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


यूनिसेफ की मीडिया प्रभारी सोनिया सरकार ने बताया कि अश्लील संदेश, वितरण और साइबर बुलिंग आदि बच्चों के खिलाफ होने वाले साइबर अपराधों के कई रूप हैं। ऐसे में रिपोर्ट बच्चों के ऑनलाइन सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। देश में बाल ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों में सुधार लाने में कारगर साबित होगी। रिपोर्ट बाल सुरक्षा उपायों, कानूनी प्रवर्तन, एजेंसियों, सूचना व संचार प्रौद्योगिकी कंपनियों, सरकारी मंत्रालयों, मीडिया व बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े हर व्यक्ति के लिए कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed