{"_id":"8bb52abebd859acefc00076f0ab52194","slug":"illegal-mining-stopped-tractor-annexed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रुकवाया, ट्रैक्टर कब्जे में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन रुकवाया, ट्रैक्टर कब्जे में लिया
ललितपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ‘एक नंबर भरोसे का’ देहाती क्षेत्रों में भी तेजी से पैठ बनाता जा रहा है। इस वजह से देहात से आने वाली शिकायतों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।
एरच के कुढ़री गांव निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके खेत में अवैध खनन हो रहा है, जिससे खेतों को नुकसान हो रहा है। मना करने पर धमकी मिल रही हैं। इस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए छापा मारकर खनन रुकवाया। मौके से एक ट्रैक्टर कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। रक्सा के पुनावली कला निवासी देशराज ने बताया कुछ लोगों न तार कटिंग कर दी है। थाने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर पुलिस ने भगवान दास व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्र्ज कर ली। चिरगांव के रामनगर निवासी कमल किशोर ने बताया कि वह अपनी बहन से मिलने गया था। बहन ने बताया कि पति पीटते हैं। सास व ननद प्रताड़ित करते हैं। इस पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
चिरगांव के करगिया पुरा निवासी विनय कुमार ने बताया कि वह चाट ठेला लगाता है। उससे अमित ने फ्री में चाट मांगी। मना करने पर उसके साथ मारपीट कर ठेला तोड़ दिया। इस पर पुलिस ने अमित के खिलाफ रिपोर्ट कर ली। पुलिस ने अमित को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। प्रेमनगर के दीनदयाल नगर से प्रीति यादव की शिकायत पर पति सोनू यादव व तीन अन्य के खिलाफ दहेज की खातिर मारपीट व उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया। रक्सा के गांव पलींदा निवासी अखिलेश पाल ने बताया कि उसकी बहन आरती की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर दी गई है। आईजी कार्यालय के आदेश पर राहुल व चार अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने डालचंद्र, नवाबाद ने देवेंद्र सिंह, हरिप्रसाद, अजय चौरसिया, सीपरी बाजार ने केशव सोनी, सदर बाजार ने रश्मी व बरुआसागर थाने की पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर कार्रवाई की।