फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband-wife and daughter died in a road accident

सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत

Mon, 02 Jan 2017 12:25 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 02 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Husband-wife and daughter died in a road accident
सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत - फोटो : demo
पैरा मेडिकल कालेज के पास मबई रोड पर शनिवार रात बुलैरो कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। पुत्र को चिंताजनक हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ने बुलैरो को कब्जे में ले लिया है। कार में शराब की बोतलें मिली हैं। वहीं, हादसे की जानकारी से बड़ागांव थानांतर्गत गांधी नगर शोक में डूब गया।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी परमेश्वरी दास प्रजापति (40) मजदूरी करते थे। उन्हें कोतवाली थानांतर्गत दतिया गेट में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित समारोह में शामिल होना था। शनिवार की शाम को वह बाइक से पत्नी रामसखी (35), पुत्री निशा (16) और पुत्र प्रशांत (7) को बाइक पर बैठाकर दतिया गेट जा रहे थे। पैरा मेडिकल कालेज के पास मबई रोड पर पीछे से तेजी से आई बुलैरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक काफी दूर तक घिसटी। इससे बाइक सवार चारों भी घिसटते चले गए। हादसा करके बुलैरो भाग निकली। इसकी सूचना मिलते ही बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके बुलैरो को बरामद कर लिया। जांच करने पर बुलैरो के अंदर से पुलिस को तीन-चार शराब की खुली बोतलें भी मिली हैं। वहीं, देर रात एक-एक घंटे के अंतराल में परमेश्वरी दास प्रजापति, पत्नी रामसखी और पुत्री निशा की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए। मेडिकल कालेज में भर्ती प्रशांत की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने की सूचना से गांधी नगर शोक में डूब गया। जिसके चलते रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed