{"_id":"6af1ff1c7aa0fb745400e370","slug":"health-of-three-accused-from-punjab-deteriorated-repeatedly-during-remand-mandi-news-c-90-1-mnd1027-220965-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रिमांड के दौरान बार-बार बिगड़ी पंजाब के तीन आरोपियों की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रिमांड के दौरान बार-बार बिगड़ी पंजाब के तीन आरोपियों की तबीयत
विज्ञापन
मंडी। पुरानी मंडी में 13 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार पंजाब के तीन आरोपियों की पुलिस रिमांड के दौरान बार-बार तबीयत बिगड़ती रही। पुलिस के अनुसार नशे की गंभीर लत और तलब के चलते उन्हें बेचैनी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालत बिगड़ने पर पुलिस को उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।
दो दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने 6 नवंबर को हिमाचल नंबर की गाड़ी से होशियारपुर निवासी श्याम सुंदर और सुरेंद्र सिंह तथा नवांशहर निवासी हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।
एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे की खेप के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जांच की जा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाए थे और मंडी में किसे इसकी सप्लाई की जानी थी। इसके अलावा हिमाचल नंबर की गाड़ी के इस्तेमाल और आरोपियों के स्थानीय संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है।