फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Heckled by traders , snatched sample

व्यापारियों ने की धक्का-मुक्की, सैंपल छीने

Sat, 19 Mar 2016 12:49 AM IST
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Heckled by traders , snatched sample
fight, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। कोतवाली के गुसाईं पुरा में शुक्रवार की दोपहर पुलिस टीम के साथ सैंपल भरने गई खाद्य विभाग की टीम को लेने के देने पड़ गए। व्यापारियों ने धक्कामुक्की करते हुए टीम से सील सैंपल छीन लिए। टीम के सदस्य शिकायत करने थाने पहुंचे तो वहां भी सैकड़ों व्यापारी पहुंच गए। उन्होंने टीम पर घूसखोरी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी यदि खाद्य विभाग की रिपोर्ट दर्ज की जाती है तो उनकी भी रिपोर्ट लिखी जाए, अन्यथा वह बाजार बंद कर देंगे।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दो दरोगा व सिपाहियों के साथ शुक्रवार को दोपहर के समय गुसाईंपुरा स्थित तेल की एक दुकान पर जांच करने को पहुंची। टीम ने सरसों के तेल व रिफाइंड के थोक विक्रेता से खाद्य बिक्री का लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने तेल व रिफाइंड के सैंपल भरने शुरू किए। इसी दौरान आसपास के व्यापारियों की भीड़ दुकान पर जुट गई। टीम के सदस्य सैंपल सील करने के बाद दुकान से जैसे ही बाहर निकले, व्यापारियों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार व्यापारियों ने धक्का मुक्की की और दोनों सैंपल छीन लिए। भला बुरा भी कहा। जैसे-तैसे टीम के सदस्य कोतवाली पहुंचे। वहां सैकड़ों व्यापारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसपी सिटी गरिमा सिंह फोर्स को लेकर कोतवाली पहुंच गई। खाद्य विभाग की टीम ने एसपी सिटी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा तो
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने टीम पर घूसखोरी व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनकी तरफ से भी रिपोर्ट कराने की मांग की। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया, मगर खाद्य विभाग की टीम बिना सैंपल मिले बैक फुट पर आने को तैयार नहीं थी। टीम का कहना है कि सील सैंपल पर लगाई गई पर्ची सीरियल नंबर की है, जो दूसरी नहीं हो सकती। यदि उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई तो विभागीय जांच हो सकती है।
थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि खाद्य विभाग की ओर से तहरीर मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

सैंपल हाथ से छिनने से सहम गईं महिला अधिकारी
नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती उपमा यादव सैंपल भरने के दौरान हुए विरोध की वजह से थाने पर भी काफी सहमी-सहमी दिखीं। उन्होंने एसपी सिटी को बताया कि पहली बार वह सचल दल के साथ सैंपल भरने आई थीं। व्यापारियों ने उनके हाथ से सैंपल छीन लिए।


धक्कामुक्की व सैंपल छीनने की दिखाई रिकार्डिंग
खाद्य विभाग की टीम ने एसपी सिटी को व्यापारियों द्वारा की गई अभद्रता, धक्कामुक्की व सैंपल छीनने की रिकार्डिंग दिखाई। उन्होंने बताया कि यह अभियान आयुक्त के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसे पूरा करना है। इस तरह से व्यापारियों का विरोध होता रहेगा तो अभियान की सफलता पर प्रश्न चिह्न लग जाएगा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि त्यौहार के चलते यह अभियान 21 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed