फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ghar Me ghus kar Hatya

घर में घुस कर की हत्या

Sun, 14 Jun 2015 01:06 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
ग्राम मगरपुर के पाल मुहल्ले में शुक्रवार रात छत पर सो रहे एक युवक की गांव के ही दो लोगों ने हत्या कर दी। युवक की चीख सुन कर जागे परिजन जब तक मौके पर पहुंचते आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन

थाना सकरार क्षेत्र के ग्राम मगरपुर में रहने वाला दिनेश पाल (28) पुत्र शिवदयाल शुक्रवार रात अपने घर की छत पर सो रहा था। पुलिस के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे गांव के ही प्रवीण पुत्र बृजलाल एवं गजेंद्र पुत्र प्रेमदास  दीवार फांद कर घर में घुसे और छत पर जाकर वहां सो रहे दिनेश का गला धारदार हथियार से रेत दिया। आरोपियों ने उसके शरीर पर कई वार किए। दिनेश की चीखने की आवाज सुन परिजन जाग गए और दौड़ कर छत पर पहुंचे। परिजनों को आता देख आरोपी हवाई फायर करते हुए छत से कूद कर भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजेश सिंह, सीओ टहरौली जितेंद्र कुमार व एसओ सकरार सतीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी, लेकिन शनिवार रात तक आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सके थे। युवक की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कारणों को लेकर गांव में तरह - तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed