{"_id":"862b0744e6cddfd4f2321a883e09ff7f","slug":"gang-rape-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गैंग रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से गैंग रेप
ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके ही दो रिश्तेदारों ने गैंगरेप किया। महिला द्वारा घटना की रिपोर्ट 23 दिन बाद थाने में दर्ज कराई गई है।
गोविंद चौराहा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की शादी गुरसरांय क्षेत्र के एक गांव की युवती से तीन साल पहले हुई थी। युवक मारबल घिसाई का काम करता है। पंद्रह सितंबर को युवक की पत्नी भाई के बेटे के जन्मदिन पर अपने मायके गई थी। एक अक्तूबर की रात नौ बजे उक्त महिला की भांजी का पति ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ौली निवासी अजय कुमार पटेल कार से गांव पहुंचा। उसने परिजनों को बताया कि मामी को उनके पति ने झांसी बुलाया है। वह अपने घर जा रहा है, रास्ते में वह मामी को भी घर छोड़ता चला जाएगा।
चूंकि, अजय रिश्तेदार था, इसलिए सभी ने सहज ही उसकी बात पर यकीन कर लिया। वह रात ग्यारह बजे मामी को साथ लेकर झांसी के लिए निकला। पुलिस के अनुसार रात 12.30 बजे कचहरी चौराहा पर पहुंचने पर अजय ने अपनी मामी से कहा कि रात अधिक हो गई है, ऐसे में घर जाना ठीक नहीं होगा, इस कारण वह तहसील के पीछे रहने वाले अपने जीजा के घर चलता है।
विज्ञापन
सुबह वह गोविंद चौराहा स्थित उसके घर छोड़ देगा। इसके बाद रात में अजय उसे तहसील के पीछे अपने जीजा के घर ले गया। मौका पाते ही उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद चाकू की नोंक पर पहले अजय व बाद में उसके जीजा ने महिला से गैंगरेप किया। रेप के उपरांत उसके फोटो खींचे। साथ ही किसी को बताने पर गर्दन काटने की धमकी दी। अगले दिन सुबह महिला को ससुराल छोड़ दिया गया।
चूंकि, महिला के पति चित्रकूट काम पर गए थे, इस कारण वह शांत रही। इक्कीस अक्तूबर को दशहरे पर महिला के पति घर आए, तब उन्हें घटना से अवगत कराया गया। सूचना पर पुलिस ने अजय कुमार पटेल के अलावा तहसील के पीछे रहने वाले मधुकर निरंजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मधुकर विवाह घर संचालक है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मधुकर निरंजन को पकड़ लिया है, जबकि अजय की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।