{"_id":"57324c844f1c1b5707919a55","slug":"froud","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजी, कार से फिर उड़ाए एक लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाजी, कार से फिर उड़ाए एक लाख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर बैंक के अंदर से पीछे लगे बदमाशों ने एक कारोबारी को चूना लगा दिया। कार का शीशा खोलकर टप्पेबाज 1.08 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
जार पहाड़ सिविल लाइन निवासी राम कुशवाहा पुत्र मनीराम कुशवाहा की आंतिया तालाब के पास श्री सांई सेनेटरी एंड हार्डवेयर के नाम से दुकान है। मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह दुकान से कार संख्या यूपी93एस- 6304 से अशोक तिराहा स्थित एचडीएफसी बैंक आए।
कार को बाहर खड़ा करके वह बैंक के अंदर चले गए, जहां से उन्होंने एक लाख रुपये निकाले। इस दौरान मौका मिलते ही बदमाशों ने कार का पहिया पंचर कर दिया। राम रुपये लेकर कार में बैठे गए और बगल की सीट पर रखे बैग में एक लाख रुपये रख दिए। इसके बाद वह पेट्रोल भरवाने नजदीक स्थित प्रमोद पेट्रोल पंप पर पहुंचे। पेट्रोल भरवाकर जाते समय किसी ने टोककर पहिया पंचर होने के बारे में बताया। वह कार को लेकर चंद कदम दूर पंचर की दुकान पर पहुंच गए। वह दुकान पर कार से उतरकर मिस्त्री से पंचर बनाने के बारे में बात कर रहे थे, तभी कार की दूसरी तरफ आए बदमाश ने सरिया से कार का शीशा खोल दिया। जब तक वह शोर मचाकर पीछा करते तब बदमाश 1.08 लाख रुपये से भरा बैग लेकर बाइक से भाग निकला। कारोबारी ने बाजार में मौजूद लोगों के साथ बदमाशों का पीछा भी किया पर वह रेलवे स्टेशन की तरफ भाग गए। वारदात की सूचना मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। नवाबाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, पुलिस की कुछ टीमों ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
कारोबारियों ने पहुंचकर आक्रोश जताया
कारोबारी से लूट की सूचना पर शहर के व्यापारी नेता और तमाम कारोबारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लगातार व्यापारियों के साथ हो रही वारदातों पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मऊरानीपुर के स्टेशनरी कारोबारी की जेब काटकर बदमाश एक लाख रुपये ले गए थे, जिसका अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
मामला संदिग्ध हैं, जल्द खुलासा होगा- तिवारी
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस तरह से वारदात का घटित होना बताया जा रहा है, उस तरह से मामला संदिग्ध लगता है। पुलिस वारदात का खुलासा करने में जुट गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
इन वारदातों में बैंक से पीछे लगे थे बदमाश
केस एक:-
12 फरवरी को चिरगांव निवासी प्रभा देवी ने स्टेडियम के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 12 हजार रुपये निकाले। वह रुपये लेकर पैदल चित्रा चौराहा पहुंची तभी बाइक सवार बदमाश उनके हाथों से नोटों का बैग छीनकर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बदमाशों को उसने बैंक के अंदर देखा था।
केस दो:-
16 फरवरी को ओरछा के प्रतापपुरा स्थित दुग्ध कंपनी के मैनेजर राजीव कुुमार पांडेय ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से पांच लाख रुपये निकाले थे, जहां से बदमाश पीछे लग गए। वह एसएसपी आवास के पास जानकी पुरम् कालोनी में एक मकान के अंदर चले गए, तभी पीछे लगे तीन बदमाश कार चालक से हाथापाई करके पांच लाख रुपये लेकर भाग गए थे।