फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR 're at home now

अब घर बैठे करिए एफआईआर

Fri, 17 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
FIR 're at home now
ssp manoj tiwari, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। अब आप शीघ्र ही घर बैठे ई-पुलिस स्टेशन में ऑन लाइन एफआईआर दर्ज करवा सकेंगे। आईजी के निर्देश पर झांसी पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। फिलहाल बेहद गंभीर मामलों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी। ई-पुलिस स्टेशन लखनऊ में खुला है, जिसका सर्वर झांसी से जोड़ दिया जाएगा। ई-पुलिस स्टेशन के जरिए संबंधित थाने में एफआईआर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि ई-पुलिस स्टेशन का मकसद लोगों को बिना पुलिस स्टेशन गए एफआईआर दर्ज कराने की सुविधा देना है। अधिकांश हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में बसा है, जिनमें इंटरनेट और इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों की उपलब्धता बहुत तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


कई गांव थानों से काफी दूर हैं, जहां से लोगों को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने आना पड़ता है। थानेदार के नहीं मिलने पर घंटों इंतजार भी करना पड़ता है। यही कारण है कि ऑन लाइन एफआईआर की सुविधा दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया  ई-पुलिस स्टेशन प्रथम चरण में वे सभी एफआईआर को दर्ज किया करेगा जिसमें अभियुक्त अज्ञात हो। अपराध गंभीर प्रवृत्ति का नहीं हो। बलात्कार, बैंक लूट, बस
लूट, डकैती, सांप्रदायिक और जातिगत झगड़े आदि दर्ज नहीं किए जाएंगे।

ई-पुलिस स्टेशन पर मुकदमा पंजीकृत करते समय प्रत्येक थाने का क्रमांक 7001 से 9999 तक अपराध संख्या के रूप में दर्ज किया जाएगा।  वर्तमान में प्रदेश के किसी भी थाने में 7000 से अधिक अपराध पंजीकृत नहीं किए जाते हैं।


ई-पुलिस स्टेशन पर दर्ज रिपोर्ट की विवेचना संबंधित पुलिस स्टेशन करेगा। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन भी प्रदान की जाएगी। लखनऊ मुख्यालय से आदेश आते ही यह सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed