{"_id":"6a8b381ec723be13a807e643","slug":"a-crocodile-made-a-meal-of-the-dog-gonda-news-c-100-1-gon1041-164862-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मगरमच्छ ने कुत्ते को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मगरमच्छ ने कुत्ते को बनाया निवाला
Sun, 23 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। बाढ़ के पानी के साथ एक मगरमच्छ ऐली परसौली बाढ़ चौकी के पीछे तालाब में पहुंच गया। उसने रविवार सुबह एक कुत्ते को निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। डर के कारण लोग अकेले घर से निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रविवार को राहत किट बांटने पहुंचे तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय से ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों और डीएफओ को तत्काल टीम भेजकर मगरमच्छ को पकड़वाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा। विधायक ने लोगों से अपील की है कि मगरमच्छ दिखाई देने पर उसे पकड़ने का प्रयास न करें। उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दें। (संवाद)