{"_id":"6a8b380f0801d7f1f505410c","slug":"beo-lodges-fir-over-the-circulation-of-a-misleading-video-of-the-school-on-social-media-meerut-news-c-72-1-mct1010-158229-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सोशल मीडिया पर स्कूल की गलत वीडियो चलाने पर बीईओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सोशल मीडिया पर स्कूल की गलत वीडियो चलाने पर बीईओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी ग्राउंड के तिरंगा गेट के पास स्थित नानक चंद ट्रस्ट जूनियर हाईस्कूल की सोशल मीडिया पर गलत वीडियो डालने के मामले में नौचंदी थाने में खंड शिक्षा अधिकारी नगर जय प्रकाश सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें संस्था, बेसिक शिक्षा विभाग व सरकार की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वालों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया।
आम आदमी पार्टी के नाम से जारी इस वीडियो में यूपी सरकार पर तंज कसते हुए शिक्षा के अधिकार के हनन का आरोप लगाया गया है। वीडियो बना रहे युवक इस स्कूल को दिखाते हुए कह रहा है कि यह मुस्लिमों व गरीब बच्चों का स्कूल है, इसलिए प्रदेश सरकार इस पर अपना ध्यान आकर्षित नहीं कर रही है। 23 सेकंड का यह वीडियो प्रसारित होते ही इसे शासन स्तर पर गंभीरता से लिया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जांच की गई तो पता चला वीडियो नौचंदी के तिरंगा गेट के पास स्थित नानक चंद ट्रस्ट जूनियर हाई स्कूल का है। यह विद्यालय जर्जर होने के कारण कई साल पहले बंद कर दिया गया था। यहां न तो बच्चे पढ़ते हैं और न ही इसका किसी रूप में प्रयोग किया जाता है। पूरे मामले से शासन को अवगत कराया गया। इस पर सरकार, विभाग व संस्था की छवि बिगाड़ने वाले आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की पहचान करने के बाद कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- -- -- -