फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three bovine animals died in Bairia cowshed

Lakhimpur Kheri News: बैरिया गोशाला में तीन गोवंशीय पशुओं की मौत

Sun, 23 Aug 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three bovine animals died in Bairia cowshed
गौशाला के पास में लगा पिंजरा।संवाद
निघासन (खीरी)। रमियाबेहड़ विकासखंड की बैरिया गोशाला में गोवंशीय पशुओं की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विकास और पशु चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

वायरल दो वीडियो में गोशाला परिसर में कई गोवंश अचेत अवस्था में पड़े दिखाई दे रहे हैं। बीडीओ श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वह पशु चिकित्साधिकारी के साथ गौशाला पहुंचीं। जांच में तीन गोवंशीय पशुओं की मौत की पुष्टि हुई। इनमें एक गोवंश तेंदुए के हमले में घायल हुआ था, जबकि दो पशु अधिक उम्र के कारण कमजोर थे। तीनों मृत गोवंश का नियमानुसार अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गौशाला में मौजूद अन्य गोवंश सुरक्षित और स्वस्थ हैं। गोशाला में हरा चारा, स्वच्छ पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं भी देखी गईं। माैके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सचान ने बताया कि जिले की सभी गौशालाओं में चिकित्सक और पैरावेट तैनात हैं। उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित गोवंश का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जाता है। किसी गोवंश की मौत होने पर नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
गोशाला के पास जंगल, तेंदुए का खतरा
बीडीओ के अनुसार, गोशाला के पास जंगल होने से तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवों का खतरा बना रहता है। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गोशाला के आसपास तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों की गतिविधियां देखे जाने के कारण पिंजरा लगाया गया है। हालांकि, अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।

गौशाला के पास में लगा पिंजरा।संवाद

गौशाला के पास में लगा पिंजरा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed