फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bank account opened in the name of loan, woman absconds with kit

Hisar News: लोन दिलाने के नाम पर बैंक खाता खुलवाया, किट लेकर महिला चंपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bank account opened in the name of loan, woman absconds with kit
हांसी। लोन दिलाने का झांसा देकर महिला का बैंक खाता खुलवाने और बाद में उसका धोखाधड़ी में इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने चार कुतुब गेट क्षेत्र निवासी सरोज के अलावा बंसी और दीपक सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस जांच में संबंधित बैंक खाते के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में छह शिकायतें दर्ज होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, वार्ड नंबर-1, खटीकों का मोहल्ला, चार कुतुब गेट निवासी पूजा ने शिकायत में बताया कि उसकी जान-पहचान नवदीप कॉलोनी, चार कुतुब गेट क्षेत्र निवासी सरोज से थी। सरोज आंगनबाड़ी में नौकरी करने के साथ लोन दिलाने का काम भी करती थी। पूजा के मुताबिक सरोज ने उसे लोन दिलाने की बात कही और इसके लिए बैंक खाता खुलवाने को कहा।
विज्ञापन

जनवरी में सरोज पूजा को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लेकर गई जहां उसके नाम से खाता खुलवाया गया। पूजा का आरोप है कि खाता खुलने के बाद बैंक की पूरी किट, जिसमें एटीएम और पासबुक शामिल थी, सरोज अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पूजा ने लोन के संबंध में जानकारी मांगी तो सरोज ने कुछ और समय लगने की बात कही। इसके बाद उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया।पुलिस के माध्यम से शिकायतकर्ता को खाते के धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने की जानकारी मिली। जांच के बाद बंसी और दीपक की संलिप्तता भी उजागर हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed