{"_id":"6a8b38eb03a06c2e7c0f845c","slug":"youth-left-critically-injured-after-being-attacked-with-an-axe-and-sticks-dumped-into-a-ditch-auraiya-news-c-211-1-aur1009-150306-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमलाकर युवक को किया मरणासन्न, खंती में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमलाकर युवक को किया मरणासन्न, खंती में फेंका
Sun, 23 Aug 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो-37- घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
अयाना। थाना क्षेत्र के गांव करके पुरवा मोड़ के पास एक युवक पर घात लगाए बैठे गांव के लोगों ने कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से हमला कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद घायल को सड़क किनारे खंती में फेंक दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गांव सिखरना निवासी अनिल उर्फ गुठली शनिवार शाम करीब 5ः30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान करके का पुरवा मोड़ के पास घात लगाए बैठे हर्षवर्धन सेंगर, जितेंद्र उर्फ कल्लू, सौरभ, जयप्रकाश उर्फ पम्मू, नरेंद्र कुमार और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, इससे मरणासन्न हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें कीचड़ भरी खंती में फेंककर मौके से भाग गए।
देर शाम तक युवक के घर न वापस आने पर परिजन ने खोजबीन की। इस दौरान अनिल खंती में बेहोशी की हालत में पड़े मिले। परिजन तुरंत उन्हें सीएचसी अयाना ले गए, वहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां खंती में किसी अन्य व्यक्ति के पड़े होने की आशंका पर पुलिस ने झाड़ियों के बीच करीब एक घंटे तक जांच की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि घायल के भाई धर्मेंद्र सेंगर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नामजद आरोपी जयप्रकाश उर्फ पम्मू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। बाद में उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा
रही है।