फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR against six after fire

बवाल के बाद छह के खिलाफ एफआईआर

Sun, 13 Aug 2017 01:10 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 13 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
FIR against six after fire
police jhansi news - फोटो : demo
झांसी। दो युवकों को बेरहमी से पीटने वाले प्रभावशाली लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने से गुस्साए करारी क्षेत्र के लोगों ने शनिवार की सुबह ग्वालियर रोड पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी - लंबी कतारें लग गईं। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन देने के बाद जाम खुला। देर शाम छह आरोपियों के खिलाफ सीपरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना इलाके के करारी निवासी स्व. जयनारायण की पत्नी वीरवती के पुत्र सुरेंद्र और राजेंद्र के साथ बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी थी। सुरेंद्र का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जबकि, राजेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया था। वीरवती ने यह शिकायत शुक्रवार को पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी की थी। बावजूद, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उन्होंने शनिवार की सुबह भी क्षेत्र के दो लोगों को पीटा। इससे गुस्साए क्षेत्रीय लोग करारी से सटी ग्वालियर रोड पर आ गए और उन्होंने जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी - लंबी कतारें लग गईं। आधे घंटे से अधिक समय तक यही स्थिति बनी रही। इस दौरान बसपा के जिला प्रभारी भूपेंद्र आर्या, जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार, नगर अध्यक्ष आनंद साहू मौके पर पहुंच गए। जाम की सूचना मिलने पर एसपी सिटी देवेश कुमार पांडेय, सीओ सिटी वीके तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। बाद में पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद उन्होंने जाम खोल दिया। सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई थी, जिससे एफआईआर नहीं हो पाई। तहरीर आने पर अब करारी निवासी बालजीत गुर्जर, रिंकू, दीपू, विनय, रामनिवास और अजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed