फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fake factory

नकली नमकीन की फैक्टरी पकड़ीं

Mon, 13 Jul 2015 12:00 AM IST
गुरसरांय /झांसी / ब्यूरो
गुरसरांय /झांसी / ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
नगर में बड़े पैमाने पर बनाए जा रहे नकली नमकीन के व्यापार का रविवार देर शाम खुलासा हो गया। कानपुर की मशहूर नमकीन कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से नगर में दो स्थानों पर चल रही अवैध फैक्टरी पकड़ीं। दोनों स्थानों पर हुई छापेमारी में नामचीन कंपनियों के रैपरों सहित सौ बोरी से अधिक तैयार नमकीन पकड़ा गया।
विज्ञापन

कानपुर की कंपनी माडर्न नमकीन का नकली लेवल लगाकर नगर में नमकीन का व्यापार किया जा रहा था। लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार की भनक लगते ही कंपनी के मालिक विजय शालवानी ने गुप्त तरीके से मामले की जांच कराई। जांच में नगर के दो स्थानों पर नकली नमकीन बनने की जानकारी मिली। रविवार को नगर में आये कंपनी के मालिक विजय शालवानी अपने लीगल एडवाइजर एके दुबे के साथ पहुंच कर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। कंपनी मालिक की सूचना पर गुरसरांय थाना पुलिस ने दोनों स्थानों पर देर शाम छापा मारा।  पुलिस ने कटरा बाजार स्थित एक नमकीन फैक्टरी में रखे माडर्न नमकीन के खाली रैपर तथा भरा हुआ माल बरामद कर लिया। टीम ने मेन बाजार में एक अन्य नमकीन कारोबारी के यहां छापा मारा, जहां बड़े पैमाने पर माडर्न नमकीन कंपनी के नकली रैपर व पैकटों में भरा नमकीन सहित अन्य वस्तुएं बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों स्थानों से माल जब्त कर  थाने ले आई। देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन


पहले भी पकड़ा गया था अवैध व्यापार
पांच वर्ष पूर्व भी नकली नमकीन का कारोबार रोकने के लिए नगर में कार्रवाई हुई थी। उस समय भी मेन बाजार से ही इसी व्यापारी को पकड़ा गया था। क्षेत्र में नकली नमकीन के अलावा नकली गुटका का व्यापार भी जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed