फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fail police

... तो क्या पुलिस ने मान ली हार?

Tue, 06 Sep 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। हाट का बाजार में गत्ते में लिपटे मिले महिला के शव की शिनाख्त को लेकर शायद पुलिस ने हार मान ली है। शव की शिनाख्त के प्रयास लगभग बंद हो गए हैं और जांच ठंडे बस्ते में पड़ी है। सबूतों के नाम पर पुलिस खाली हाथ है। लापरवाही का आलम ये है कि पुलिस ने शिनाख्त के लिए न तो पैम्फलेट लगवाए और न ही प्रचार प्रसार किया।
विज्ञापन


प्रेमनगर के हाट का मैदान में 31 जुलाई की सुबह करीब 25 वर्षीय महिला का गत्ते में लिपटा शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। शिनाख्त करने के लिए प्रेमनगर पुलिस ने हाट का मैदान वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दिखी एक संदिग्ध कार के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की मगर कोई सुराग नहीं मिला। समय गुजरने के साथ ही पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन


शिनाख्त करने के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदम भी नहीं उठाए। उसके पोस्टर छपवाकर न आसपास के क्षेत्र व थानों पर लगवाए और न पड़ोसी जिलों में भेजे गए। किसी भी तरह का न प्रचार-प्रसार दिया और न पड़ोसी राज्य के जिलों की पुलिस से संपर्क साधा। रविवार को जानकारी करने पर पता चला कि एसएसपी कार्यालय से जरूर फोटो स्टेट की एक-एक प्रति पड़ोसी जिलों में भेजी जा चुकी है। यह प्रति शहर के प्रेमनगर थाने के अलावा कहीं पर भी लगी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैम्फलेट बंटवाए थे। शव एक साइकिल कंपनी के गत्ते में लिपटा था, जिसके डीलर से बातचीत की गई थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं मगर कोई सुराग नहीं लगा है।
- देवेंद्र दुबे, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed