फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Do not see the moon of Eid

नहीं देखने दूंगा ईद का चांद

Wed, 21 Jun 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Jun 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Do not see the moon of Eid
murder - फोटो : demo
दोहरे हत्याकांड में मारे गए शब्बीर और आरोपी के बीच तीन दिन पहले दस हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी ने शब्बीर को धमकी दी थी कि वह उसे ईद का चांद नहीं देखने देगा। लेकिन, शब्बीर ने इस धमकी को हलके में लिया।
विज्ञापन

 शब्बीर और आरोपी दोनों का ही पुलिस में आपराधिक इतिहास दर्ज है। शब्बीर थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर रहा है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। जबकि, आरोपी भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उस पर पुलिस पर फायरिंग का भी मामला है। दोनों पहले साथ रहा करते थे। लेकिन, पिछले कुछ समय से दूरी थी। शब्बीर को आरोपी से दस हजार रुपये लेने थे। यह रकम वह कई बार मांग चुका था। तीन दिन पहले भी उसने आरोपी से अपने पैसे मांगे थे। बताते हैं कि इस पर शब्बीर ने आरोपी को चाटा भी मार दिया था। इससे गुस्साए आरोपी ने धमकी दी थी कि वह उसे ईद का चांद नहीं देखने देगा और फिर मंगलवार की रात मौका पाकर उसने घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी ने पिस्टल से फायर कर दोनों की हत्या की।  वहीं, नौशाद लकड़ी पर पॉलिश का काम करता था। वह कुछ समय से शब्बीर के साथ रहने लगा था। तीन दिन पहले हुए विवाद के दौरान भी वह साथ में था। घटना के वक्त नौशाद शब्बीर के साथ था। आरोपी ने दोनों को गोलियों ने भून दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी में बिहारी नाम के व्यक्ति का पता लगा है। उसकी तलाश की जा रही है। उसको पकड़ने के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।  
विज्ञापन



‘आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कड़ी कार्रवाई होगी। घटना स्थल पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। हालात सामान्य हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेके शुक्ला, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed