फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Discriminative inquiry Kotwali police circle

विवेचक की जांच के आदेश कोतवाली पुलिस भी घेरे में

Wed, 17 Feb 2016 01:07 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Discriminative inquiry Kotwali police circle
झांसी। दीक्षित बाग में डेढ़ माह पूर्व जेवर व नकदी से भरा थैला लूटने की वारदात में शामिल बदमाश के चिह्नित होने के बाद भी खुलासा नहीं होने पर एसएसपी ने सख्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस की भूमिका और विवेचक के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन


ज्ञातव्य हो कि 29 दिसंबर को सर्राफा कारोबारी विनीत अग्रवाल ने अपनी दुकान पर काम करने वाले रवि व जितेंद्र को सोने के जेवरों की सप्लाई और वसूली के लिए कार से ललितपुर भेजा था। दोनों ने वहां पर करीब पांच लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन


लौटने पर रात करीब 10 बजे चालक ने कार को गैराज में खड़ा कर दिया, जहां से दोनों बाइक से कारोबारी के घर जाने को निकले। रास्ते में तीन बदमाशों ने बाइक रुकवाकर तमंचे के बल पर जेवर व नकदी से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासे में जुटी कोतवाली पुलिस को एक सप्ताह बाद भनक लगी कि लूट में शामिल बदमाश अपनी जमानत रद्द करवाकर जेल चला गया है। जब पुलिस ने उससे जेल में पूछताछ की तो उसने लूट को स्वीकार कर अपने दो साथियों के नाम बता दिए।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिन साथियों के नाम जेल में बंद बदमाश ने बताए हैं, वह जांच में गलत निकले हैं।
पुष्ट सूचना के बावजूद लूट का अभी तक खुलासा नहीं होने से सर्राफा कारोबारियों में रोष है।

विगत दिनों सर्राफा कारोबारियों ने एसएसपी सभा राज से कोतवाली पुलिस की कार्यशैली को लेकर शिकायत की। इस पर मंगलवार को एसएसपी ने विवेचक को तलब किया। जब वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो उनकी भृकुटी तन गईं।


उन्होंने बदमाश चिह्नित होने के बावजूद वारदात का खुलासा नहीं होने पर आपत्ति जताते हुए कोतवाली पुलिस की भूमिका और विवेचक की प्रारंभिक जांच के आदेश कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed