{"_id":"5c3982bfbdec2273212c5c43","slug":"criminals-shot-father-and-son-after-robbery-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा कारोबारी के घर डकैती के बाद पिता-पुत्र को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफा कारोबारी के घर डकैती के बाद पिता-पुत्र को मारी गोली, हालत नाजुक
Sat, 12 Jan 2019 11:31 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना टोड़ीफतेहपुर के गांव रेवन में सर्राफा कारोबारी के घर घुसे बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी समेत पुत्र को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस को मौके से गोली के खोखे भी मिले हैं।
रेवर गांव में रहने वाले सर्राफा कारोबारी जगदीश सोनी इलाके में सर्राफा का काम करते हैं। उनके साथ उनके पुत्र सुनील सोनी उनकी पत्नी सावित्री व पुत्र आकाश भी भी रहता है। शुक्रवार व शनिवार की रात उनके घर में पीछे से बदमाश प्रवेश कर गए। बदमाशों की आहट सुनकर आकाश की आंख खुल गई।
अंदर कमरे में जाकर देखा तो बदमाश सामान समेट रहे थे। बदमाशों को देखकर चिल्लाना शुरू किया, यह देखकर बदमाशों ने पहले आकाश को गोली मारी, इसके बाद पहुंचे पिता सुनील को भी गोली मार दी। आकाश के गले व सुनील के पेट में गोली लगने से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
बदमाश लूटपाट कर मौके से भाग निकले। आवाज सुनकर पहुंची सर्राफा की पत्नी सावित्री दोनों को खून से लथपथ देखकर घबरा गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए, लेकिन जब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर निकल चुके थे।
घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर पाकर कई आला पुलिस अफसर भी थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया गया।