{"_id":"57990dbc4f1c1bbf6121e5ba","slug":"civil-lines-drug-business-in-the-case-of-house-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में दवा कारोबारी के घर डकैती का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल लाइंस में दवा कारोबारी के घर डकैती का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दवा कारोबारी अनिल दरगड़ के घर डकैती के मामले में डकैतों की पहचान हो गई है। इसमें दो स्थानीय और चार मध्यप्रदेश के हैं। एसएसपी का दावा है कि तीन दिन के भीतर डकैतों की गिरफ्तारी के साथ लूटे गए माल की बरामदगी कर ली जाएगी।
रविवार-सोमवार की रात चंदा होटल के पीछे सिविल लाइन में दवा कारोबारी अनिल दरगड़ के घर डकैती डालकर बदमाश करीब चार लाख रुपये, पांच सौ ग्राम सोने के जेवर, हीरे की अंगुठियां ले गए थे। तलाश में जुटी पुलिस टीम को जब अनिल दरगड़ ने बदमाशों की बातों और कद-काठी के बारे में बताया। पुलिस ने रिकार्ड देखकर बदमाशों के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया। मंगलवार को पुलिस को एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा मिल गया। जब उसके फुटेज खंगाले तो नकाबपोश डकैतों नजर आ गए।
पुलिस टीमों ने मध्यप्रदेश के कुछ संभावित ठिकानों पर छापे भी मारे मगर सफलता नहीं मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी का कहना है कि डकैती डालने वाले बदमाशों की पहचान कर ली गई है। तीन दिन में उनकी गिरफ्तारी के साथ लूटा गया मार बरामद कर लिया जाएगा।