{"_id":"351e6e4be8534fc110ab3c37c76b4804","slug":"children-will-learn-traffic-rules-traffic-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को यातायात नियमों की सीख देगी ट्रैफिक पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों को यातायात नियमों की सीख देगी ट्रैफिक पुलिस
झांसी / ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस अब बच्चों को न सिर्फ स्कूलों में यातायात नियमों का पाठ पढ़ाएगी बल्कि सड़क पर प्रैक्टीकल भी करवाएगी। ताकि सड़क पर चलते समय बच्चे यातायात नियमों का पालन करें और गलती करने पर अभिभावकों को रोकें।
एसएसपी किरण एस ने बताया है कि काफी समय से ट्रैफिक पुलिस स्कूलों में बच्चों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाती आ रही है। अकसर बच्चे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। आगामी सप्ताह में ट्रैफिक पुलिस शहर के स्कूलों के बच्चों को यातायात नियमों का न सिर्फ पाठ पढ़ाएगी बल्कि बच्चों को सड़क पर उतारकर नियमों के पालन की सीख भी देगी।
ट्रैफिक पुलिस ने 23 चौपहिया वाहन उठाए
झांसी। जाम के हालात पैदा करने वाले बेतरतीब खड़े 23 चौपहिया वाहनों को शनिवार दोपहर यातायात पुलिस क्रेन से खींचकर ले गई। टीएसआई सुभाष यादव ने बताया कि इलाइट चौराहा से शुरू हुआ अभियान अशोक चौराहा, गोविंद चौराहा से कचहरी चौराहा और जीवनशाह तिराहा तक चला। इस दौरान बेतरतीब खड़े 23 वाहनों को क्रेन से खिंचवाकर ट्रैफिक कार्यालय में खड़ा कराया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 30 लोगों के चालान काटे गए।