सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं नवरात्र व मुहर्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। त्योहार समाज की बेहतरी के लिए ही बनाए गए हैं। यदि सभी लोग साथ-साथ त्योहार मनाएं तो बेहतर होगा। यह बात जिलाधिकारी अनुराग यादव ने गांधी भवन में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि नवरात्र, दशहरा व मुहर्रम के लिए जिले में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। यदि कहीं कुछ कमी रह गई है तो उसकी सूचना दें, व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी। उन्होंने दुर्गा पंडालों के प्रबंधकों से अस्थायी बिजली का कनेक्शन लेने की अपील की। एसएसपी एससी दुबे ने लोगों से विवाद से बचने की अपील की।
दुर्गा महासमिति के रामेश्वर मिश्रा ने कहा कि पंडालों में फिल्मी गीतों पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। इस वर्ष लक्ष्मी तालाब में 713 मूर्तियों का विसर्जन होगा, पिछले वर्ष 403 मूर्तियां विसर्जित हुईं थीं। याकूब अहमद मंसूरी ने बुर्राकों के साथ अधिक पुलिस बल लगाने को कहा। शमीम खान ने नीचे लटके तारों को ऊपर कराने की मांग की।
इस मौके पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट आरपी मिश्रा, एसपी सिटी राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान आरएस यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत पीके सागर, कोतवाल जेपी यादव सहित विजय जैन, संजय पटवारी, रामप्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम स्वामी, संतोष साहू, चौधरी फिरोज, असलम शेर, अब्दुल रसीद, प्रदीप खटीक, अब्दुल रसीद मंसूरी, मोहम्मद हासिम, मुहम्मद रफीक, शमीम खान, खलील बरफाती, राशिद मकरानी, यूनिश शाह, तय्यब खान, नसीम हैदर, इमरान, अजहर, अमजद खान, अतीक अहमद, मोहम्मद अकबर, नफीस, बाबू खां, सगीर, बसीम, संजय, मलखान पारस, शैलेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।