फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bus Cundoctor ko Peeta

सरकारी बस परिचालक को पीटा, मुकदमा

Thu, 18 Jun 2015 12:42 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
जेल चौराहा पर सरकारी बस परिचालक को प्राइवेट बस मालिक के पुत्र ने पीट दिया, जिससे परिचालक बुरी तरह घायल हो गया। नवाबाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को नवाबाद थाने में दी तहरीर में मोनी बाबा निवासी परिचालक निजाम खान ने बताया कि वह सरकारी लोहिया ग्रामीण बस सेवा नंबर यूपी 93 एटी 7223 को लेकर झांसी से मड़ावरा ललितपुर जा रहे थे। बस को चालक अनिरुद्ध कुमार चला रहा था। सुबह 8.20 बजे बस जेल चौराहा पर आकर खड़ी हुई थी, तभी आगे खड़ी छावड़ा बस सर्विस की गाड़ी आगे बढ़ गई। कुछ देर बाद छावड़ा बस मालिक का पुत्र मिक्की छावड़ा बस में चढ़ा और उन्हें फर्श पर गिराने के बाद पीटना शुरू कर दिया। हमलावर का कहना था कि उसने जल्दी आकर बस खड़ी कर ली। इससे उसकी बस में सवारियां नहीं बैठ सकीं। मालूम हो कि लोहिया ग्रामीण बस सेवा का किराया कम है, इसलिए यात्री सरकारी बस में बैठना अधिक पसंद करते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विगत 11 मई की शाम भी इसी तरह एक दबंग बस चालक ने जेल चौराहा पर खड़ी लोहिया ग्रामीण बस सेवा की बस से सवारियां उतारकर अपनी बस में बैठाने की कोशिश की थी। बाद में सवारियों के विरोध व पुलिस के पहुंचने पर दबंग कामयाब नहीं हो सके थे। जेल चौराहा प्राइवेट बस मालिकों की दबंगई से लोहिया ग्रामीण बस सेवा के चालक-परिचालक परेशान हैं, साथ ही सवारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, शिकायत के बावजूद पुलिस प्रशासन के मौन रहने से दबंग प्राइवेट बस मालिकों के हौंसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed