{"_id":"4d7670d3424cb9770bece8af4a44f577","slug":"browning-caught-making-factory-five-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, पांच गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, पांच गिरफ्तार
ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
झांसी। पुलिस ने टहरौली थानांतर्गत गांव बरौल के जंगल में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ ली। पुलिस को वहां कई बने व अधबने तमंचे, बंदूक और उपकरण बरामद हुए हैं। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि रविवार की सुबह टहरौली थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव बरौल से बेतवा नदी की ओर जाने वाले जंगल में अवैध असलाह बनाने की फैक्टरी चल रही है। जिले के अलावा सीमावर्ती जिलों में भी तमंचों की सप्लाई की जाती है। इस पर सहायक पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के नेतृत्व में टहरौली, चिरगांव व गुरसरांय थानों की संयुक्त टीम गठित की गई।
पुलिस ने घेराबंदी करके बताए स्थान पर छापा मारा, जहां से आशा सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गंज डुंडवारा एटा, कल्याण सिंह पुत्र प्रभु सिंह सरदार निवासी भांडेर दतिया, गोविंद सिंह पुत्र गंधर्व सिंह यादव निवासी सरसई दतिया, बहादुर यादव पुत्र कोमल यादव निवासी भांडेर दतिया व जीतू यादव पुत्र रामेश्वर यादव निवासी बरौल टहरौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से तीन बने तमंचे व बंदूक, कई अधबने तमंचे व बंदूक के अलावा उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन
पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वह काफी समय से असलाह बनाने का काम कर रहे हैं, जिनकी सप्लाई कई जिलों में की जाती है। मुख्य कारीगर आशा सिंह ने बताया कि वह करीब डेढ़ दशक से असलाह बनाकर बेचने का धंधा कर रहा है। एक हजार से ज्यादा तमंचे बनाकर 1200-1500 रुपये के हिसाब से बेच चुका है।
उसने बताया कि पूर्व में फैक्टरी चलाते वह मथुरा के शेरगढ़ में पकड़ा जा चुका है। इस सफलता पर डीआईजी ने टहरौली, चिरगांव व गुरसरांय के थानेदारों व टीम को10 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।