{"_id":"5759d16b4f1c1b23049c5735","slug":"both-sides-rejected-the-agreement-proposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों पक्षों ने ठुकराया समझौते का प्रस्ताव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोनों पक्षों ने ठुकराया समझौते का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार को सर्राफा बाजार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई फायरिंग के मामले में बृहस्पतिवार को कुछ व्यापारियों ने समझौते के प्रयास किए पर वह नाकाम रहे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सर्राफा बाजार में कुछ समय से दो गुटों के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। यही वजह है कि बुधवार को कैंप लगाने के लिए लगाई गई टेबल को कुछ दूर खिसकाने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दोनों तरफ से देखते ही देखते फायरिंग हुई। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पर यकीन करें तो राइफल और रिवाल्वर से फायरिंग की गई थी। फायरिंग करने वाले बेखौफ होकर हाथ में असलहे लहराते हुए घूम रहे थे।
करीब 10 मिनट तक सर्राफा बाजार में अराजकता का माहौल बना रहा। राहगीर उल्टे पैर भाग लिए और खुली दुकानों के शटर गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही सर्राफा बाजार के कई प्रतिष्ठित कारोबारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आपसी विवाद बताते हुए समझौते से मामला सुलझाने का प्रयास किया, पर दोनों ही पक्षों ने समझौते के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस ने भी दोतरफा मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी प्रभाव शाली हैं, वह महीना वसूल करना चाहते है। 11 लोगों ने एक साथ दुकान पर धावा बोला। काम करने वालों के साथ मारपीट की। यदि बाजार के लोग नहीं आते तो दुकान पर लूटपाट हो सकती थी। मैं गोली खाने के लिए तैयार हूं, पर किसी भी सूरत में रंगदारी नहीं दूंगा। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विनोद कमरया सर्राफा कारोबारी
सर्राफा बाजार में हस्त शिल्पियों के रजिस्ट्रेशन का कैंप लगाने के लिए टेबल लगाई गई थी। आरोपी की दुकान पर काम करने वाले लोग गुंडागर्दी से टेबल हटाने लगे, जब विरोध किया तो बदतमीजी कर दी गई। आरोपियों ने बेखौफ होकर फायरिंग की, जिससे बाजार में दहशत फैल गई।
दिव्य नारायण सोनी सर्राफा व्यापारी
टेबल हटाने की छोटी सी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जो अज्ञात वजह से तूल पकड़ गया। नादानी में फायरिंग की गई। लगता नहीं कि वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। हां, अहम् टकराने पर विवाद ने तूल पकड़ लिया।
राघव वर्मा, अध्यक्ष स्वर्णकार सर्राफा बुंदेलखंड
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फुटेज में असलहा लेकर कुछ लोग बाजार में बेखौफ घूमते दिख रहे हैं। पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया है, अब पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। इसमें किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी