फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike rider dies in road accident

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Mon, 24 Jul 2017 12:49 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 24 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
 Bike rider dies in road accident
accident jhansi news - फोटो : demo
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। मौत का कारण सिर में आई गहरी चोट बनी। यदि हेलमेेट पहने होता तो जान बच सकती थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन

मूल रूप से दतिया निवासी स्व. बजीर दयाल माथुर के पुत्र विशाल माथुर (44) पिछले कुछ सालों से भोपाल में रह रहे थे। वह पिछले दिनों एक रिश्तेदार के यहां झांसी आए हुए थे। शनिवार की शाम वह मोटरसाइकिल से राजगढ़ से भेल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह हेलमेट नहीं पहने हुए थे। इससे उनके सिर में गहरी चोट आई। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक ए के सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


कार की टक्कर से मौत 
झांसी। मोंठ थाना इलाके के ग्राम वकुवां कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। ग्राम तालौड़ निवासी केशव सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह (28) शनिवार की शाम बीमार भैंस के इलाज के लिए डाक्टर लेने मोंठ जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed