फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   balak ki mot pr ghira tehsel prsasan

बालक की मौत पर घिरा तहसील प्रशासन

Sat, 13 Apr 2019 01:34 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
balak ki mot pr ghira tehsel prsasan
balak ki mot, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
तहसील में संग्रह अनु सेवक के पद पर कार्यरत दिनेश कुमार के तीन वर्षीय पुत्र का शुक्रवार को निधन हो गया। वह अपने पुत्र का शव लेकर तहसील आए। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि पुत्र के इलाज के लिए उसने छुट्टी मांगी थी, जो नहीं मिली। इलाज के अभाव में पुत्र की मौत हो गई। कर्मचारी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सदर बाजार थाना इलाके के भट्टागांव निवासी दिनेश कुमार तहसील में संग्रह अनु सेवक के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को उनके तीन वर्षीय पुत्र आयुष का आकस्मिक निधन हो गया। इस पर कर्मचारी अपनी पत्नी और पुत्र के शव को लेकर तहसील आ गया। यहां विलाप करते हुए कर्मचारी ने बताया कि उसके पुत्र की तबीयत ठीक नहीं थी। इलाज के लिए ग्वालियर जाना था। इसके लिए तहसीलदार से छुट्टी मांगी थी, लेकिन नहीं दी गई। उन्होंने कुछ संग्र्रह अमीनों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अनु सेवकों से उनके मूल काम के अलावा अधिकारियों के बंगलों पर काम कराया जाता है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उत्पीड़न के शिकार हैं। इस दौरान वहां भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


वहीं, तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि संग्रह अनुसेवक के आरोप बेबुनियाद हैं। अनु सेवक की ओर से छुट्टी नहीं मांगी गई थी। बच्चे के स्कूल व भट्टागांव में पड़ताल कराई गई है। मालूम हुआ है कि बच्चे का एक दिन पहले बृहस्पतिवार को एकता कान्वेंट स्कूल में प्रवेश कराया गया था। वो शुक्रवार को अपनी मां के साथ स्कूल भी गया था। पहला दिन था, इसलिए कुछ देर रुककर वापस आ गया था। जांच में सामने आया है कि बच्चे की मौत किसी रिश्तेदार के घर में हुई है। वहीं, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच भी कराई जा रही है। इसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed