{"_id":"585834814f1c1bea7fe39560","slug":"attendance-at-the-court-could-not-ramaraja","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामराजा के दरबार में नहीं लगा सके हाजिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामराजा के दरबार में नहीं लगा सके हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
accident, jansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद नवविवाहित जोड़े की रामराजा के दरबार में हाजिरी लगाने की तमन्ना पूरी नहीं हो सकी। शनिवार को हुए कार की टक्कर से हुई महिला की मौत के बाद सोमवार को उसके पति की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की चार माह पूर्व शादी हुई थी और रविवार को वह बाइक से ओरछा जा रहे थे।
दतिया मध्यप्रदेश के बसई क्षेत्र के सतलौन गांव निवासी प्रदीप राजपूत अपनी पत्नी रीना के साथ शनिवार सुबह गांव से रामराजा सरकार के दर्शन के लिए ओरछा आ रहे थे। वह तभी बबीना क्षेत्र के बड़ौरा चौराहे के नजदीक हाइवे पर पहुंचे थे, तभी पीछे आ रही कार नंबर यूपी 94 एल 8898 ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रीना की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि प्रदीप को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में उसने ने भी दम तोड़ दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के चाचा रामकिशुन ने बताया कि मृतक प्रदीप की शादी चार माह पहले ही शिवपुरी के राजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ईमलिया में हुई थी। वह ऑटो चलाता था और परिवार के भरण पोषण में अहम भूमिका निभा रहा था। शादी के बाद वह पहली बार दर्शन करने के लिए ओरछा जा रहा था।