फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After a sacrifice warned municipal

एक बलि लेने के बाद ही चेता नगर निगम

Fri, 29 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
After a sacrifice warned municipal
murder case, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। आखिरकार एक जान जाने के बाद नगर निगम को सूजे खां खिड़की में तीन माह से खुले पड़े पुलिया के मेनहोल की सुध आई और वृहस्पतिवार को उसे बंद करवा दिया। साथ ही पुलिया पर एपेक्स बिछाकर उसे भी दुरुस्त करवा दिया। आसपास मोहल्ले वालों का कहना है कि यदि काम नगर निगम पहले कर देता तो शायद पल्लेदार राकेश कुशवाहा की जान नहीं जाती।
विज्ञापन


मंगलवार की रात इसी पुलिया के खुले मेनहोल में गिरकर बड़ागांव निवासी पल्लेदार राकेश की कुशवाहा की मौत हो गई थी। बारिश के पानी से पुलिया पर पानी भर गया था। इस कारण राकेश खुला मेनहोल नहीं देख सका था और नाले में समा गया। यह मेनहोल पिछले तीन महीने से खुला पड़ा था। अमर उजाला ने खबर के जरिए नगर निगम को चेताया था पर ध्यान नहीं दिया गया। राकेश की मौत के बाद अमर उजाला ने नगर निगम की लापरवाही और उसके कामकाज की पोल खोल कर रख दी।
विज्ञापन


इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों की तंद्रा भंग हुई और वृहस्पतिवार की सुबह ही वे टीम सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिया पर दिनभर सुधार का काम चला। मेनहोल को चारो तरफ से मजबूत पत्थर डालकर ढक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ एपेक्स बिछाकर पुलिया की सड़क को भी दुरुस्त कर दिया गया। तेजी इस कदर कि यह सब काम मात्र दो घंटे की भीतर ही पूरा कर दिया गया। अवर अभियंता अवधेश कुमार ने सफाई दी कि कचरा उठाने के लिए जेसीबी बार-बार आवागमन के कारण मेनहोल का जाल टूट गया था। इसे तीन बार दुरुस्त कराया गया था, लेकिन फिर टूट जाता था। अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि मेनहोल को चारों ओर से घेरकर पत्थरों से कवर्ड कर दिया गया है।

नाली में फंसा सांड 
सूजे खां खिड़की स्थिति जिस पुलिया के खुले मेनहोल में गिरने से राकेश की मौत हो गई थी, उसी के पास पानी के तेज बहाव से सड़क भी धंसक गई थी। बुधवार की देर शाम एक सांड  नाली में गिरकर फंस गया था। मुहल्ले वालों ने सांड को बाहर निकाला। 

व्हाट्सएप का लोगो लगाएं
कोई न सुने तो अमर उजाला से कहें....
अमर उजाला नगर निगम ही नहीं, वे सभी सरकारी विभाग जो सीधे पब्लिक से जुड़े हैं, उनके कामकाज पर नजर रखेगा। विकास कार्यों पर भी निगाह है। जनसमस्याओं को इसी तरह उठाता रहेगा। यदि कोई विभाग कुछ गड़बड़ी करता है और समस्याओं का समाधान नहीं करता तो आप अमर उजाला को इस नंबर- 8954886384, पर दिन में 12 से 3 बजे के बीच व्हाट्सऐप करें।

शुक्रिया! अमर उजाला
सूजे खां खिड़की स्थित नाले की पुलिया के तीन माह से टूटे पड़े मेनहोल चारों तरफ से कवर्ड हो जाने पर मुहल्लेवालों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया। कहा कि अमर उजाला ने नगर निगम के अधिकारियों का जगा दिया और समस्या का समाधान हो गया।

पुलिया चौड़ी करें
पुलिया का मेनहोल तो बंद हो गया लेकिन अब यदि पुलिया चौड़ी कर दी जाए तो आवागमन में और सुविधा हो जाएगी। दरअसल यह पुलिया संकरी है और इस कारण खासी दिक्कत होती है। इस पुलिया से रोज हजारों लोगों का आवागमन होता है।

सफाई भी करवाएं
पुलिया और उसके आसपास कचरा फैला रहता है। इस कारण दुर्गंध फैलती है। सफाई कर्मचारी कभी-कभी ही नजर आते हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। बीमारियों का भी खतरा होता है। नियमित कचरा उठवाया जाए तो इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा।

नगर निगम यही काम पहले भी कर सकता था। बड़े अधिकारियों और नेताओं की भी जिम्मेदारी है कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए आगे आएं। क्या राकेश कुशवाहा की मौत के जिम्मेदार  लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी?

नगर निगम ने मानी गलती
अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह का कहना है कि मेनहोल खुला छोड़ देना, गंभीर लापरवाही है। मेनहोलों पर नजर रखने के लिए अफसरों और कर्मचारियों की पूरी टीम है। शहर में कहीं पर भी नाली अथवा पुलिया का जाल अथवा पुलिया का मेनहोल खुला है तो इसके लिए मुख्य अभियंता जिम्मेदार हैं। सूजे खां खिड़की में हादसा होने के बाद सभी अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है। साथ ही निर्देश भी दिया है कि मेनहोल खुला है तो उसे तत्काल बंद कराएं। अब एक्शन होगा।


यहां भी बंद किया मेनहोल
गल्ला मंडी रोड पर बकरा मंडी की ओर जाने वाली सड़क के बीच में पुलिया बनी है। इस पुलिया का मेन होल करीब एक माह से खुला पड़ा था। लेकिन, नगर निगम ने इस मेनहोल को बृृहस्पतिवार को इसे भी बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed