फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- जमीन के नाम पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को ठगा-City

क्राइम- जमीन के नाम पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को ठगा-City

Sat, 11 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
क्राइम- जमीन के नाम पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को ठगा-City
फोटो...
विज्ञापन

जमीन के नाम पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को ठगा
- रुपये मांगने पर जमीन कारोबारियों ने दी जान से मारने की धमकी
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर उठाई कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में सक्रिय जमीन कारोबारियों ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर के साथ लाखों रुपये की ठगी कर ली। पैसा लेने के बाद भी सात साल से रजिस्ट्री के लिए आजकल कहकर टरकाया जा रहा है। जब जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने पर उन्होंने रकम वापस मांगी तो कारोबारियों ने धमकाया। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली के मोहल्ला नरसिंहराव टौरिया निवासी सुबोध खंडेकर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं। वह उन्नाव बालाजी रोड स्थित एक जमीनी कारोबारी के कार्यालय पर जमीन खरीदने की बात करने गए। जमीन कारोबारियों ने ग्वालियर रोड रेलवे लाइन स्थित पॉलीटेक्निक के पास की जमीन दिखाई। जमीन पसंद आने के बाद 195 रुपये प्रति वर्र्ग फिट के हिसाब से सौदा तय कर लिया। इसके बाद 10 जनवरी 2011 को कारोबारी के कार्यालय पहुंचकर 11 हजार रुपये जमा कर पत्नी स्नेहल खंडेकर के नाम से जमीन की बुकिंग करा दी। इसकी रसीद भी उनके पास है। प्लॉट 1800 वर्गफिट के दाम तय रेट के हिसाब से 3 लाख 51 हजार रुपये चेक के जरिए भुगतान कर दिया। इसके बाद रजिस्ट्री नहीं की गई। इसको लेकर बराबर टालमटोल करते रहे। इसके बाद रकम वापस मांगने पर धमकी दी गई। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed