फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जुए के विवाद में फायरिंग, भगदड़

जुए के विवाद में फायरिंग, भगदड़

Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
जुए के विवाद में फायरिंग, भगदड़
जुए के विवाद में फायरिंग, भगदड़
विज्ञापन


झांसी। थाना सीपरी बाजार अंतर्गत शिवपुरी रोड स्थित एक स्कूल के पीछे खेत में जुए को लेकर सत्तापक्ष के कुछ लोगों का विवाद हो गया, जिसके बाद युवक हवाई फायरिंग कर भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। हालांकि, पुलिस फायरिंग की घटना को नकार रही है। एक सप्ताह पहले भी इस स्थान पर जुए को लेकर विवाद हुआ था।

थाना सीपरी बाजार स्थित शिवपुरी रोड पर एक स्कूल बना है। स्कूल के पीछे खेत में बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। बताया गया है कि जुआ खिलाने की खबर मिलते ही सत्तापक्ष के कुछ लोग वहां पहुुंच गए। कहासुनी के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच खेत पर मौजूद एक युवक ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दिया। यह देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। युवक व उसके साथी खेत के रास्ते भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीपरी पुलिस ने पड़ताल की। हालांकि, सीपरी पुलिस फायरिंग की घटना को नकारती रही। बताया गया है कि पिछले सप्ताह भी इसी जुए के अड्डे पर विवाद हुआ था। यह भी पता चला है कि खेत में चल रहे जुए की जानकारी किसी को भी नहीं है। दो दिन पहले इस जुए के अड्डे पर एक रेलकर्मी का पुत्र लंबी रकम हार गया था। उसने जुआरियों से करीब पचास हजार रुपये ब्याज पर उधार ले लिए थे। उक्त युवक का सत्तापक्ष के एक नेता से मेलजोल था। युवक ने नेता को आपबीती बताई। खेत में जुआ चलने की बात सुनकर नेता भी चौंक गए। रविवार को वह अपने साथियों के साथ उक्त जुए के अड्डे पर लेनदेन की बात करने पहुंचा और इसके बाद हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed