फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   निर्वाचन: एक दर्जन शिक्षकों की हुई पहचान

निर्वाचन: एक दर्जन शिक्षकों की हुई पहचान

Thu, 02 May 2019 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन: एक दर्जन शिक्षकों की हुई पहचान
एक दर्जन शिक्षकों की हुई पहचान
विज्ञापन


झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के एक राजनीतिक दल के कार्यक्रम में शामिल होने के आरोपों की जांच तेजी से जारी है। जांच टीम द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज के जरिये एक दर्जन शिक्षकों की पहचान कर ली गई है। जांच लगातार जारी है और इसी सप्ताह जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट सौंपने की तैयारी है।

चुनाव से पूर्व कुछ बेसिक शिक्षकों की बैठक एक होटल में हुई थी, जिसमें एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। इस बैठक की अनुमति नहीं ली गई है। साथ ही जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी भारी संख्या में शिक्षक एक स्थान पर जमा हुए थे। इसकी शिकायत आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने जांच के निर्देश दिए थे। अपर जिलाधिकारी नगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी ने होटल के पांच घंटे के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं। सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के जरिये एक दर्जन से अधिक शिक्षकों की पहचान कर ली गई है। अन्य की भी पहचान की जा रही है। साथ ही होटल के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया गया है। कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed