फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम - अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस-City

क्राइम - अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस-City

Mon, 24 Sep 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम - अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस-City
अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

झांसी। मिशन कंपाउंड इलाके में रहने वालीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मकान में एक व्यक्ति को बंधक बनाए रखने की सूचना पर पुलिस दौड़ी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पड़ताल की तो मामला लेनदेन का निकला। जहां पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। देर रात पुलिस पूछताछ में जुटी रही।
ग्वालियर रोड निवासी एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता को मिशन कंपाउंड में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मकान में अपहरण कर रखा है। सूचना मिलते ही सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने टीम के साथ मकान पर पहुंचे। जहां मामला लेनदेन का निकला। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जा रही थी। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। खबर लगते ही उसके पुत्र ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन


लाश की सूचना पर चकरघिन्नी बनी पुलिस
झांसी। थाना रक्सा इलाके में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस चकरघिन्नी बन गई। काफी देर तक पड़ताल के बाद कुछ दूरी पर एक युवक अचेत हालत में मिला। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह रक्सा पुलिस को सूचना मिली कि सिजवाहा नहर में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की लेकिन कोई शव नहीं मिला। कुछ ही दूरी पर एक युवक अचेत हालत में मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस युवक के बारे में पड़ताल कर रही है।


दुकान में चोरी का प्रयास
झांसी। थाना प्रेमनगर इलाके में स्थित एक कपड़े की दुकान में बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। राजगढ़ स्थित शांति नगर निवासी मोहम्मद आरिफ की घर के पास ही गारमेंट्स की दुकान है। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच देर रात बदमाशों ने ताला तोड़कर अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। सुबह लोगों ने ताले टूटे देख तो पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर संचालक आरिफ भी पहुंच गए। पता चला कि बदमाश अंदर प्रवेश नहीं कर सके। दुकान में पूरा माल सुरक्षित बच गया। पुलिस ने बदमाशाें की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed