{"_id":"5a11a5e34f1c1b4c528b46de","slug":"81511106019-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक पर मिला एएसआई-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेक पर मिला एएसआई-City
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
रेलवे ट्रैक पर मिला एएसआई का शव
आरोप: कई घंटे पड़े रहे थे बेहोश, ट्रेन में सवार होकर जा रहे थे छपरा
बीना स्टेशन निकलने के बाद परिजनों से हुई थी बात
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
इंदौर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में सवार होकर इंदौर से छपरा जा रहे मध्यप्रदेश पुलिस के एएसआई का शव झांसी-गढ़मऊ के बीच पटरियों के पास पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से मिले कागजात से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि अजय कुमार सिंह कई घंटे रेलवे ट्रैक के पास बेहोशी की हालत में पड़े रहे थे। अगर, समय रहते उनको उपचार मिल जाता तो उनकी जान बच जाती।
छपरा निवासी अजय कुमार सिंह (47) मध्य प्रदेश पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात थे। 16 नवंबर की रात वह इंदौर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के कोच क्रमांक एसई-1 की बर्थ संख्या 61 पर सवार होकर इंदौर से छपरा के लिए निकले थे। उनका शव गढमऊ स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। बड़ागांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने उनके पास से मिले कागजात से शिनाख्त कर सूचना परिजनों को दी। रविवार को आए अजय सिंह के पुत्र सचिन का कहना है कि आखिरी बार उनकी बात 16 नवंबर की रात को हुई थी, तब उनको बताया था कि बीना स्टेशन आ चुका है। इसी बीच अगले दिन सुबह छह बजे करीब उनके साथ यात्रा करने वाले एक यात्री ने फोन करके बताया कि अजय कुमार सुबह से ही सीट पर नजर नहीं आ रहे हैं। यह सुनकर परिजन परेशान हो गए। ट्रेन के छपरा पहुंचने पर उनकी सीट व ट्रेन में खोजबीन की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद घबराए परिजनों ने तुरंत लखनऊ जीआरपी के साथ कानपुर, उरई, झांसी, बीना, भोपाल व इंदौर में संपर्क किया था। लेकिन, जानकारी नहीं मिल सकी थी। परिजनों ने बताया कि 18 नवंबर को बड़ागांव पुलिस ने फोन कर उनके शव मिलने की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि अगर सही समय पर उनकी मदद हो जाती है तो उनकी जान बच सकती थी।
स्टेशन मास्टर से किया था संपर्क
रात में सूचना आने के बाद गढ़मऊ स्टेशन जाकर स्टेशन मास्टर से जानकारी हासिल की थी। लेकिन, ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। इसके बाद पटरी के पास झाड़ियों में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचा और शिनाख्त कर परिजनों को भी सूचित किया। पुलिस ने परिजनों की हर तरीके से मदद भी की है।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार, थानाध्यक्ष-बड़ागांव