फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बनने से पहले टूट रहे रिश्ते-City

बनने से पहले टूट रहे रिश्ते-City

Thu, 26 Jul 2018 03:40 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
बनने से पहले टूट रहे रिश्ते-City
पति-पत्नी में सोशल मीडिया बन रहा ‘वो’
विज्ञापन

ऑनलाइन रहने से टूट रहा सात जन्मों का बंधन
शादी के पहले मेलजोल भी बन रहा वजह, महिला थाने में रोज आ रहे मामले
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सात जन्म के बंधन में सोशल मीडिया की भूमिका सौतन जैसी होती जा रही है। महिला थाने में आने-वाले ज्यादातर मामलों में पति या पत्नी के दिन भर ऑनलाइन रहने से उसके चरित्र पर संदेह हो रहा है। वहीं शादी से पहले होने वाले मेलजोल से आने वाली विसंगतियों से भी रिश्ते टूट रहे हैं।
कोतवाली इलाके में रहने वाले लड़का व लड़की की पिछले साल ही सगाई हुई थी। शादी होने से पहले ही दोनों एक दूसरे की खामियां निकालते हुए मंगलवार को महिला थाने पहुंच गए। अब लड़की व उसके परिजन सगाई में खर्च हुए रुपये की मांग कर रहे हैं। शादी तय होने के बाद सगाई और शादी की तारीख में ज्यादा फासला शादियां टूटने की वजह बन रहा है। यही नहीं सगाई और शादी के बीच अधिक अंतराल में युवक और युवतियां आपस में मिलते हैं, फोन पर बात करते हैं। यह भी एक बड़ी वजह सामने आ रही है।
विज्ञापन

काउसंलरों का कहना है कि आजकल युवा सोशल साइट्स पर ज्यादा सक्रिय हैं। फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप पर अपना स्टेटस, फोटो व वीडियो बिना सोचे-समझे अपलोड कर देते हैं। इससे लड़के-लड़कियां एक-दूसरे की निजता को पहले ही जान जाते हैं। अगर उन्हें पसंद नहीं आया तो वे रिश्ता तोड़ देते हैं। विशेषज्ञों का मानना है सगाई के बाद शादी में ज्यादा गैप होना शादी टूटने की बड़ी वजह है। गैप में मिलने-जुलने से एक-दूसरे की कमियां ज्यादा सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि दहेज प्रताड़ना के बाद वर्ष इस साल जून तक सौ से अधिक इस तरह के मामले सामने आए हैं। इसमें कई मामले सगाई के बाद दहेज की मांग पर शादी टूटने के भी हैं। परिवार परामर्श केंद्र में इन मामलों को सुलझाने का प्रयास किया जाता है। लेकिन, दोनों पक्षों का तर्क होता है कि अच्छा है शादी से पहले ही सामने वाले के बारे में पता चल गया।

केस एक
वो दिन भर चलाते हैं फेसबुक
पिछले सप्ताह आवास-विकास में रहने वाली एक लड़की ने शिकायत करते हुए बताया कि जिससे रिश्ता हुआ है, वह चौबीस घंटे फेसबुक पर ऑनलाइन रहते हैं, जिससे उनको समय न मिल पाने के कारण शादी करना संभव नहीं है।

केस दो
चला व्यवहार का पता
शिवाजी नगर में रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसकी सगाई को छह माह बीत चुके हैं। दोनों के बीच बातचीत और मिलना-जुलना जारी रहा। इस बीच उसके फेसबुक से उसका पता चला, अब वह शादी नहीं करना चाहती है।

केस तीन
ऑनलाइन रहती है तो काम कब करेगी
कोतवाली इलाके में रहने वाली एक लड़की की सगाई हुई। शादी की तारीख पास आने आने पर अचानक लड़के ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उनकी लड़की पूरे दिन व्हाट्सऐप पर ऑनलाइन रहती है। काम कब करती होगी।


नादानी से टूट रहे रिश्ते
सोशल मीडिया से एक दूसरे की जान पहचान हो जाती है। एक दूसरे के दोस्तों से व्यवहार व अन्य जानकारियां भी मिल जाती हैं। जिसका असर रिश्तों पर पड़ रहा है। जरा सी नादानी करने से रिश्ते टूट रहे हैं। इस तरह की शिकायतें भी महिला थाने पर आ रही हैं, लेकिन लड़की पक्ष कार्रवाई न करते हुए सगाई में खर्च हुई रकम की मांग करते हैं।
अर्चना सिंह, प्रभारी निरीक्षक - महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed