फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   विस्फोट से गिरा मकान, महिला की मौत-City

विस्फोट से गिरा मकान, महिला की मौत-City

Sun, 03 Mar 2019 09:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
विस्फोट से गिरा मकान, महिला की मौत-City
मकान में विस्फोट, वृद्धा की मौत
विज्ञापन

झांसी/बबीना। शनिवार की रात में बबीना थाना क्षेत्र के कोटी चमरौआ गांव में खेत पर बने एक मकान में विस्फोट हो गया। इस घटना में मकान में मौजूद वृद्धा की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर सक्रिय हुई पुलिस दिनभर विस्फोट के कारणों की जांच पड़ताल करती रही। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए नमूने लिए हैं।

शनिवार की रात थाना बबीना के कोटी चमरौआ गांव निवासी कीरत सिंह राजपूत की माता फूलन देवी (75) खेत पर बने कच्चे मकान में सो रही थीं। कीरत किसी काम से गांव से बाहर था। इसी बीच रात करीब ग्यारह बजे जोरदार विस्फोट की आवाज हुई। गांव के लेाग भी घरों से निलकर बाहर आए। कीरत का घर गिरा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने मलबे में फंसी फूलन को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुुंची पुलिस की मदद से महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बबीना थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विस्फोट में पत्थर तोड़ने वाले विस्फोटक के प्रयुक्त होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, विस्फोट की घटना के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए। दिन भर थाने की पुलिस के साथ खोजी कुत्ता व फॉॅरेंसिक टीम भी पड़ताल करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed