फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सिपाही ने एक किलो सोना छीना,,,-City

सिपाही ने एक किलो सोना छीना,,,-City

Fri, 27 Oct 2017 07:10 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
सिपाही ने एक किलो सोना छीना,,,-City
फोटो
विज्ञापन

------
सिपाही ने सराफा कारोबारी के कर्मचारी से लूटा एक किलो सोना
रेलवे स्टेशन पर तलाशी के बहाने छीना, जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की, निलंबित किया
आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ, सोने की कीमत लगभग तीस लाख
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बांदा के सराफा व्यापारी संजय अग्रवाल के कर्मचारी अनिल कुमार सोनी से तलाशी के बहाने बृहस्पतिवार रात जीआरपी के सिपाही हरीशंकर गौतम ने एक किलो सोना लूट लिया। सोने की कीमत तीस लाख रुपये बताई गई है। जीआरपी ने आरोपी सिपाही और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी सिपाही को निलंबित कर लिया गया है।
बांदा के चौक बाजार में सराफा व्यापारी संजय अग्रवाल की अग्रवाल ट्रेडर्स के नाम से प्रतिष्ठान है। उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने कर्मचारी बांदा के छोटा बाजार रहुनिया घुटला निवासी अनिल कुमार सोनी को एक किलो सोना (ईंट की तरह ठोस सोने में) देकर झांसी सराफा बाजार जेवर बनवाने के लिए भेजा था। अनिल ने कमर में सोने को बांध रखा था। वह चंबल एक्सप्रेस से रात सवा आठ बजे झांसी आया। प्लेटफार्म तीन से होता हुआ वह मुख्य द्वार पर पहुंचा, जहां टिकट चेकिंग कर्मचारी ने उसके टिकट की जांच की। जैसे ही वह आगे बढ़ा एक सिपाही ने उससे टिकट पूछा और गले में हाथ डालकर आगे की तरफ ले गया। सिपाही के साथ एक युवक और था। दोनों उसे रेलवे न्यायालय के पीछे सुनसान जगह पर ले गए और वहां तलाशी कर उसका सोना निकाल लिया। अनिल ने विरोध किया तो दोनों ने उसे तमाचे जड़ दिए। अनिल ने तुरंत अपने मालिक को फोन लगाकर सिपाही की बात भी कराई। सिपाही ने मालिक से कहा कि सोना दो नंबर का है उसे थाने में जमा कराना पड़ेगा और कॉल काट दी। सोना छीनने के बाद अनिल को दोनों ने मौके से भगा दिया।
विज्ञापन

इधर, सराफा व्यापारी ने झांसी में रहने वाले अपने परिचित व्यापारियों को फोन कर स्टेशन पहुंचाया। व्यापारी अनिल को लेकर जीआरपी थाने पहुंच गए और घटना के बारे में अवगत कराया। चूंकि, घटना में जीआरपी सिपाही का हाथ आ रहा था। इस कारण पहले सीसीटीवी की जांच की गई। सीसीटीवी में सिपाही और एक अन्य व्यक्ति अनिल के ट्रेन से उतरने के बाद पीछे-पीछे आते दिखाई दे गए। इसके बाद रेलवे परिसर में भी वे अनिल को साथ ले जाते दिखे। इस बीच बांदा से संजय अग्रवाल भी झांसी आ गए। सुबह आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद घर पहुंचे सिपाही को थाने बुला लिया गया। मगर, सिपाही ने घटना में अपना हाथ होने से साफ इंकार कर दिया। एसपी (रेलवे) ने भी सिपाही को बुलाकर पूछताछ की, मगर वहां भी उसने वही बात दोहराई। बाद में जीआरपी ने अनिल की तहरीर पर सिपाही हरीशंकर गौतम और एक अन्य के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (रेलवे) डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने सिपाही हरीशंकर रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक प्लेटफार्म चार पर ड्यूटी पर था। सिपाही को निलंबित कर दिया गया और उससेे पूछताछ चल रही है। सिपाही के साथ कौन था, उसकी भी तलाश की जा रही है। सोना बरामद होने के बाद ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed