{"_id":"5cba208cbdec2214666d98bf","slug":"51555701900-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
झांसी। शुक्रवार की दोपहर इंजीनियरिंग छात्र शरद कपूर (26) की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
बांदा के कटरा बाजार निवासी शरद कपूर कोछाभावर अंतर्गत एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे। शुक्रवार की दोपहर शरद अपने साथी सुरजीत के साथ सखी के हनुमान मंदिर दर्शन करने आया था। मंदिर से पहले सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वे सड़क पर कर रहे थे, तभी दतिया की तरफ तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। देर शाम उपचार के दौरान शरद ने दम तोड़ दिया।
वहीं, महोबा के अजनर अंतर्गत रमेश (50) शुकवार सुबह भाई की शादी का कार्ड बांट रहे थे। इसी बीच वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।