{"_id":"55b4854073ea1940c9305a4b63458e8f","slug":"50-thousand-rupees-and-jewelery-stolen-by-breaking-locks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़ कर 50 हजार रुपये व जेवर चुराए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताले तोड़ कर 50 हजार रुपये व जेवर चुराए
ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत नाले का बगीचा पंचवटी स्थित एक मकान के ताले चटकाकर चोर 50 हजार रुपये व जेवर चुराकर ले गए। जगार होने पर चोर सिलेंडर व इन्वर्टर छोड़कर लाल रंग की पल्सर से भाग गए।
टहरौली के गांव कुमरिया निवासी संजय सेन पुत्र वनमाली नाले का बगीचा पंचवटी में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को वह पत्नी प्रभा व बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए महोब कंठ महोबा गए थे। रात करीब दो बजे ताला तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने अलमारियों के ताले चटकाकर 50 हजार रुपये, एक तोला सोने की जंजीर, एक तोला सोने की झुमकी, मंगलसूत्र आदि चुरा लिया।
बदमाश घर से गैस के सिलेंडर व इन्वर्टर आदि सामान चुराकर ले जा रहे थे, तभी खटरपटर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। लोग शोर मचाते हुए घर से बाहर आए तो लाल पल्सर पर सवार तीन बदमाश भाग गए। रात में ही लोगों ने मामले की जानकारी संजय सेन को दी, जिस पर मंगलवार की सुबह वह घर पर आ गए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन पूर्व लाल पल्सर सवार तीनों बदमाश मोहन प्रजापति के घर में भी घुसे थे। खटरपटर से जगार होने पर बदमाश पथराव करके भाग गए थे। इन वारदातों से क्षेत्रीय लोगों में दहशत है।