फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दुकान पर फायरिंग, बाल-बाल बचे-City

दुकान पर फायरिंग, बाल-बाल बचे-City

Fri, 13 Jul 2018 09:04 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
दुकान पर फायरिंग, बाल-बाल बचे-City
फोटो
विज्ञापन

-----
भरे बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग
चार लोगों ने सुपर कॉलोनी की दुकान में व्यापारी पर चलाई गोली
रिपोर्ट दर्ज, आरोपी मौके से फरार, इलाके में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कोतवाली क्षेत्र के सुपर कॉलोनी इलाके के लोग शुक्रवार दोपहर उस समय दहशत में आ गए, जब चार लोगों ने एक व्यापारी की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते देख दुकान में मौजूद लोगों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। फायरिंग कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुकरयाना निवासी राशिद मकरानी की सुपर कॉलोनी में अलमारी की दुकान है। शुक्रवार दोपहर राशिद दुकान पर काम कर रहे थे। इसी बीच चार युवकों ने आकर तमंचे से फायरिंग कर दी। आवाज सुनकर राशिद दुकान में छिप गया। गोली अलमारी में लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए और जो जहां था, वहीं छिपकर खुद को बचाने लगा। इसी बीच आरोपी युवक मौके से भाग निकले। वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान के अंदर से एक खोखा व दो बुलेट बरामद किए। पुलिस ने राशिद की तहरीर पर भोले, बंटी और दो अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed