फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- कारोबारी के हमले में एक आरोपी पकड़ा-City

क्राइम- कारोबारी के हमले में एक आरोपी पकड़ा-City

Wed, 01 Aug 2018 09:12 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
क्राइम- कारोबारी के हमले में एक आरोपी पकड़ा-City
फोटो
विज्ञापन

-----
गोलीकांड का एक आरोपी हत्थे चढ़ा
भाई की हत्या का बदला लेने के लिए कराया था हमला
- 21 जुलाई को दिनदहाड़े कचहरी चौराहे पर कारोबारी संजय वर्मा का कार पर चली थी गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस ने बुधवार को कारोबारी संजय वर्मा पर प्राणघातक हमले में नामजद आरोपी राजेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए योजना बनाकर हमला कराया था। इस चर्चित मामले में नौ लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
21 जुलाई को कारोबारी संजय वर्मा की कार पर कचहरी चौराहे पर प्राणघातक हमला हुआ था। इस घटना में संजय वर्मा के चालक जय गोस्वामी की मौत हो गई थी। जबकि, संजय वर्मा, सुनील कुशवाहा और रवि वर्मा घायल हो गए थे। इस मामले में संजय वर्मा के पुत्र संचित वर्मा ने थाना नवाबाद में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लकारा निवासी अंगद गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, ऊधम गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, शिवम गुर्जर, पुष्पेंद्र गुर्जर, कोतवाली क्षेत्र के चतुरयाना मुहल्ला निवासी सोनू गेड़ा, रिंकू गेड़ा और बॉबी गेड़ा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन में एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले के नामजद आरोपियों में शामिल राजेंद्र गुर्जर भागने की फिराक में था, तभी सूचना पर उसे सखी हनुमान मंदिर के पास से पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि 2004 में एक जमीन को लेकर में राजेंद्र के भाई चंद्रशेखर गुर्जर की हत्या संजय वर्मा और उसके भाई अजय वर्मा ने कर दी थी। इसी का बदला लेने की फिराक में थे। राजेंद्र ने योजना बनाकर हमला करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सवालों से बचे एसएसपी
कार पर हमला करने वाले बाइक पर आए तीन शार्प शूटर थे। अगर, नामजद आरोपियों में गोली मारने वाले थे तो पुलिस राजेंद्र से इस बात का पता क्यों नहीं लगा पायी? अगर योजना बनवाकर शार्प शूटर बाहर से बुलाए गए थे तो वह कैसे यहां तक आए? इन सब सवालों पर एसएसपी का एक ही जवाब था कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed