फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बदमाश गिरफ्तार, नहीं मिले वायरलेस-City

बदमाश गिरफ्तार, नहीं मिले वायरलेस-City

Fri, 17 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
बदमाश गिरफ्तार, नहीं मिले वायरलेस-City
बदमाश गिरफ्तार, नहीं मिले वायरलेस सेट
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस से हुए थे चोरी, सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्लेटफार्म पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस से बीएसएफ के 21 वायरलैस चोरी करने वाले बदमाश को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, उसके पास से वायरलेस सेट बरामद नहीं हो सके। एसपी रेलवे डा. ओपी सिंह का दावा है कि पकड़े गए बदमाश ने वायरलेस चोरी की बात स्वीकार की है।
बीएसएफ बेंगलुरू में तैनात जवान आशीष सिंह 21 अक्तूबर को राजधानी एक्सप्रेस से भोपाल से दिल्ली के लिए यात्रा कर रहा था। झांसी स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के दौरान बदमाश ने उसके 21 वायरलेस सेट चोरी कर लिए थे। जीआरपी-आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक बदमाश नजर आया था। जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज से फोटो निकालने की बाद उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच शुक्रवार को जीआरपी ने स्टेशन के बाहर से बदमाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम मध्य प्रदेश के जिला विदिशा के ग्राम गंबीरिया निवासी खुमान बताया और चोरी की बात स्वीकारी। उसने कहा कि वह चोरी करने के बाद बस स्टैंड पर जाकर सो गया था। वहां से कोई उसका बैग चुरा ले गया था। उसकी यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही। एसपी रेलवे का दावा है कि सेट जल्द बरामद हो जाएंगे।
विज्ञापन


पंद्रह मुकदमे दर्ज हैं
पकड़ा गया खुमान शातिर बदमाश हैं। इस पर झांसी, भोपाल, बीना समेत अन्य जीआरपी थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस ने चोरी का मोबाइल, ढाई हजार रुपए, एटीएम व अन्य माल बरामद किया है। वह भोपाल से झांसी के मध्य ट्रेनों में सवार होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed