फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा देवगढ़ रेल गेट

अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा देवगढ़ रेल गेट

Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा देवगढ़ रेल गेट
अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा देवगढ़ रेल गेट
विज्ञापन

ललितपुर।
मंगलवार सुबह अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग गेट टूट गया, जिससे डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। रेलवे ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। आरपीएफ ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की।

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन रूट पर रोजाना करीब दो सौ ट्रेनों का आवागमन होता है। जबकि शहरी क्षेत्र में इस रेलवे लाइन पर देवगढ़ और राजघाट दो रेलवे क्रॉसिंग गेट बनाए गए हैं। मंगलवार की सुबह 10.40 बजे बीना की ओर से आने वाली मालगाड़ी के आने का संकेत मिलने पर रेलवे गेेट मेन मनसुख कुशवाहा ने देवगढ़ रेलवे गेट बंद कर दिया, अभी गेट बंद हो ही रहा था कि तभी स्टेशन तिराहा से जाखलौन की ओर जा रहा एक ट्रक (एमपी-15एचए 1236) तेज रफ्तार से आया और रेलवे गेट में जा घुसा। जिससे रेलवे गेट एक झटके के साथ टूट गया। गेटमेन से इसकी जानकारी तत्काल रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर से मिली सूचना पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरु कर दी थी। वहीं रेलवे गेट टूटने से बीना की ओर से आने वाली मालगाड़ी करीब पंद्रह मिनट तक गेट से पहले ही खड़ी रही। जबकि रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर जाखलौन-देवगढ़ की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर तकनीकी स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर रेलवे गेट को करीब सवा बारह बजे ठीक किया, तब कहीं जाकर वाहनों का सुचारु आवागमन शुरू हो सका। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की टक्कर से रेलवे गेट टूटने की घटनाएं कई बार हो चुकी है। लेकिन यहां सुरक्षा की कमी के चलते ऐसे मामले आए दिन सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed