{"_id":"5b9aba8d867a557f6e5385c6","slug":"201536866957-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम - पचास ट्रेनों में हुई औचक चे किंग-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम - पचास ट्रेनों में हुई औचक चे किंग-City
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 ट्रेनों में हुई औचक चेकिंग
- पैंट्री कार में जांची गई खाने की गुणवत्ता
- अनियमित यात्रा करते 700 पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अप व डाउन की लगभग 50 ट्रेनों में चेकिंग की गई। ट्रेनों के पैंट्री कार की भी चेकिंग कर खानपान की गुणवत्ता जांची गई। चेकिंग के दौरान 700 यात्री अनियमित यात्रा करते पकड़े गए। सभी से जुर्माना वसूला गया।
इलाहाबाद से आए अपर सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेनों में औचक चेकिंग कराई। पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में चेकिंग कराने के साथ ही पैंट्री कार में भी चेकिंग की गई। खानपान की गुणवत्ता को भी जांचा। यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। इसके बाद भी और बेहतर तरीके से खाना बनाने व परोसने के निर्देश दिए गए। ट्रेनों व प्लेटफार्म पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 700 यात्री अनियमित यात्रा करते पकड़े गए। सभी से मौके पर ही तीन लाख जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग में सीटीआई अर्जुन सिंह, राजेश यादव, एके गुप्ता, आरपी शुक्ल, उमर खान, हेमराज बुंदेला मौजूद रहे।