फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीयू: पर्यावरण विभाग से दो कंप्यूटर मॉनीटर चोरी-Lalitpur

बीयू: पर्यावरण विभाग से दो कंप्यूटर मॉनीटर चोरी-Lalitpur

Thu, 15 Jun 2017 07:43 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
बीयू: पर्यावरण विभाग से दो कंप्यूटर मॉनीटर चोरी-Lalitpur
पहले फल खाए फिर मॉनीटर चुराए
विज्ञापन

सब हेड: बीयू के पर्यावरण विभाग से दो कंप्यूटर मॉनीटर ले गए चोर
क्रासर
पुलिस से नहीं की शिकायत, जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग से चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर के दो मॉनीटर चोरी कर लिए। चोर इतने इत्मिनान से आए कि उन्होंने विभाग के फ्रिज में रखी लीचियां भी खाईं। घटना को अंजाम देने के बाद दीवार में एमसील लगाकर चोरों ने कुंडी बंद कर दी। बीयू प्रशासन ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है, लेकिन इसकी जांच के कमेटी गठित कर दी है।
पर्यावरण विभाग से शिक्षकों के कंप्यूटर के दो मॉनीटर चोरी होने के बाद बीयू प्रशासन द्वारा की गई जांच पड़ताल में विभाग की छत पर मॉनीटर के कुछ पार्ट्स पड़े मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर पहाड़ी की तरफ से विभाग में दाखिल हुए होंगे। विभाग के एक शिक्षक लीची खरीद कर लाए थे, जिसे फ्रिज में रखकर घर ले जाना भूल गए। चोरों ने फ्रिज खोला और लीची खाई। चोरी की घटना होने के बाद सिक्योरिटी एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। कुलसचिव वीएन सिंह का कहना है कि जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका प्रयास
पर्यावरण विभाग में एक बार पहले भी चोरी का प्रयास हो चुका है। लगभग डेढ़ साल पहले विभाग की बिल्डिंग की पिछले हिस्से में स्थित पहाड़ी की तरफ से चोर विभाग में दाखिल हुए थे। चोरों ने शिक्षकों के कक्ष के दरवाजों पर तेजाब डालकर कुंडी तोड़ने का प्रयास किया था। साथ ही दरवाजों का कब्जा उखाड़ने की भी कोशिश की गई मगर चोर घटना को अंजाम देने में असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed