{"_id":"5ccb621ebdec22076649494f","slug":"181556832798-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी की आड़ में एसी का मजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ड्यूटी की आड़ में एसी का मजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी की आड़ में पुलिस कर्मी ले रहे एसी का मजा
झांसी। अपराध पर अंकुश लगाने और लोगों की सहायता करने वाले डायल 100 की गाड़ियों में तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर एसी का मजा ले रहे हैं। दिन भर एसी चलने के कारण गाड़ियों में खराबी आ रही है। लगातार गाड़ियों में आ रही भारी खामियों के मद्देनजर पूरे मामले की पोल खुली। इस पर अफसरों ने पुलिसकर्मियोें पर शिकंजे की तैयारी शुरू कर दी है।
आपात स्थिति में पीड़ित की मदद के लिए पहुंचने वाली डायल 100 की गाड़ियों में तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर एसी का मजा ले रहे हैं। लोेगों की मदद के लिए जिले में 44 गाड़ियां चलती हैं। इनमें चौबीस घंटे पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। सभी को अलग- अलग प्वाइंट बनाकर ड्यूटी करनी होती है। यह गाड़ियां सभी सुविधाओं से लैस हैं। अब यह गाड़ियां डायल 100 कर्मियों के लिए आरामगाह बनने लगी हैं।
भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही पुलिसकर्मी अपने - अपने प्वाइंटों पर गाड़ी खड़ी कर एसी चलाकर मौज कर रहे हैं। दिन भर एसी चलने के कारण तरह तरह की खामियां आने के चलते गाड़ियां खराब हो रही हैं। बीते एक सप्ताह में चार गाड़ियों में एकाएक खराबी आने के कारण अधिकारियों के कान खड़े हो गए। गोपनीय जांच कराने पर पता चला कि खड़ी गाड़ियाें में एसी चलने के कारण खामियां आई हैं। इस कारण लंबा खर्चा भी आ रहा है। ऐसे में अधिकारियों ने ऐसे पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। गाड़ियोें की पुन: जांच कराकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की वेतन से वसूली करने की भी तैयारी है। अफसरों ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेकर गोपनीय जांच करवाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके लिए अधिकारियों के नेतृत्व में एक गोपनीय टीम गठित की जा रही है, जो डायल 100 के प्वाइंटों पर जाकर औचक चेकिंग करेगी। इस बीच यदि किसी भी खड़ी गाड़ी में एसी चलते पाया गया तो तत्काल मौके पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
शिफ्टों में बदलाव की तैयारी
वर्तमान में जिले की डायल 100 गाड़ियों में लंबे समय से पुलिसकर्मी एक ही ड्यूटी पर तैनात हैं। इस प्रकरण को भी अधिकारियों ने गंभीरता से लेकर शिफ्टों में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद से समय समय पर ड्यूटी में बदलाव भी अधिकारी स्तर पर होता रहेगा।
रिजर्व बताकर ले लेते छुट्टी
ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी रिजर्व में ड्यूटी के बहाने छुट्टी ले लेते हैं। ऐसे में अधिकारियोें को भी गुमराह करने का काम किया गया।
पूरा मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। जल्द ही ऐसे पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक